AIUDF ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- भाजपा को चुनौती देने के लिए गुजरात से शुरू करनी चाहिए थी भारत जोड़ो यात्रा
AIUDF नेता करीमुद्दीन बरभुइया ने कहा कि अब सवाल उठा है कि यह यात्रा भाजपा के खिलाफ है या भाजपा के पक्ष में है। इन 12 राज्यों में भाजपा के अधिकतम 20 सांसद हैं और अब कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इन राज्यों को कवर करेगी।