Kabul Blast : काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाकों में 11 अमेरिकी नौसैनिकों सहित 72 की मौत, 143 घायल
काबुल/वॉशिंगटन। अफगानिस्तान में गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों द्वारा भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है।